न्यूज़ीलैंड ने बारिश से बाधित 15-15 ओवर के दूसरे टी20I मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में न्यूज़ीलैंड ने 13.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।