न्यूज़ीलैंड ने बुधवार को लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 362/6 का स्कोर बनाया जो टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है। चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था जिसने 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 356/5 का स्कोर बनाया था।