ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड) में नए साल 2026 का जश्न आतिशबाज़ी के साथ मनाया गया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नव वर्ष के इस अवसर पर ऑकलैंड की सबसे ऊंची मीनार 'स्काई टॉवर' और कई ब्रिज रोशनी से जगमग हो उठे। गौरतलब है कि न्यूज़ीलैंड में आज शाम 4:30 बजे नए साल का आगाज़ हो गया।