न्यूज़ीलैंड में एक पहाड़ को मिला इंसान का दर्जा

न्यूज़ीलैंड में एक नए कानून के तहत तारानाकी पर्वत को इंसान का दर्जा दिया गया है और इसे इंसान जितने सभी अधिकार प्राप्त होंगे। न्यूज़ीलैंड के माओरी समुदाय के लोग इस पहाड़ को अपना पूर्वज मानते हैं और अब इसे माओरी नाम 'तारानाकी मौंगा' से जाना जाएगा। तारानाकी पर्वत 2,518 मीटर ऊंचा एक निष्क्रिय ज्वालामुखी पर्वत है।