न्यूज़ीलैंड ने भारत टेस्ट सीरीज़ के लिए जारी की टीम, 3 चोटिल खिलाड़ियों को मौका
न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित की है। टॉम लैथम कप्तान होंगे। चोट से जूझ रहे टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र को भी टीम में जगह मिली है। तीनों पहले टेस्ट तक फिट होने की कोशिश कर रहे हैं। पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जाएगा।