न्यूट्रिशनिस्ट शोनाली सभरवाल ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में छात्रों से कहा है, "ज़्यादा कॉफी से सिरदर्द होगा, उसकी जगह ग्रीन टी या चुकंदर का जूस लें।" उन्होंने कहा, "पैक्ड चिप्स की जगह शकरकंद और चीनी की जगह डार्क चॉकलेट लें। जंक फूड की क्रेविंग से बचने के लिए सुबह मोटे अनाज लें...बीच-बीच में नट्स, सीड्स या फल खाएं।"