न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए मॉनसून में भुट्टा खाने के कई फायदे
न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने मॉनसून में भुट्टा खाने के कई फायदे गिनाए हैं। उन्होंने कहा, "भुट्टे में मौजूद सॉल्युबल फाइबर पेट में मल को सॉफ्ट करता है...हल्के स्टीम भुट्टे में ल्यूटिन-ज़ेक्सैंथिन होता है जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है...एसिडिटी/गैस/पेट फूलने की समस्या पर उबला भुट्टा खाएं...भुट्टे में सिर्फ कार्ब्स ही नहीं होते इसमें रेसिस्टेंट स्टार्च/पोटैशियम/मैग्नीशियम/विटामिन-B भी होते हैं।