न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा अरोड़ा ने बताया है कि कभी शराब न पीने से उनकी त्वचा खराब नहीं हुई और पेट भी नहीं निकला। उन्होंने कहा कि अल्कोहल शरीर में सीधा अब्ज़ॉर्ब होता है। उन्होंने कहा, "जब शराब लिवर में पहुंचती है तो लिवर सारे काम छोड़कर शराब की मेटाबॉलिज़िंग शुरू कर देता है...शराब शरीर को एक हफ्ते तक नुकसान पहुंचाती है।"