inshorts

न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया सर्दियों में ज़रूर खानी चाहिए ये हरी पत्तेदार सब्ज़ियां

न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने कहा है कि सर्दियों में चौलाई के पत्ते, मेथी के पत्ते, बथुआ, पालक, सरसों का साग और मूली के पत्ते ज़रूर खाने चाहिए। हीमोग्लोबिन में चौलाई, हाई ब्लड शुगर में मेथी के पत्ते, थायराइड में बथुआ और कमज़ोर हड्डियों/मांसपेशियों के लिए सरसों का साग खाएं।मांसपेशियों में ऐंठन/पीरियड्स में पालक और कब्ज़ में मूली के पत्ते खाएं।