न्यूटन को बता दिया महान पायलट; ओडिशा में कक्षा 1-8 तक की किताबों में मिली 1678 गलतियां

ओडिशा के सरकारी स्कूलों के लिए तैयार की गई कक्षा 1-8 तक की नई पाठ्यपुस्तकों में वर्तनी, तथ्यों और संदर्भों की 1,678 गलतियां पाई गई हैं। किताबों में मशहूर वैज्ञानिक आइज़ैक न्यूटन को 'महान पायलट', ग्लास को कप, तापमान को दबाव, गेहूं को धान बता दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन मांझी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Load More