न्यायाधीशों के वेतन आयोग की सिफारिशों पर समिति गठित करें हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सभी उच्च न्यायालयों से कहा है कि वे दूसरे राष्ट्रीय न्यायाधीश वेतन आयोग की सिफारिशों के कार्यान्वयन पर ज़िला न्यायिक अधिकारियों की शिकायतों के समाधान के लिए 2 न्यायाधीशों की समिति (सीएससीडीजे) का गठन करें। बकौल सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट 4-सप्ताह में सीएससीडीजे की नियुक्ति करें। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल सीएससीडीजे नियुक्त करने की सिफारिश की थी।