न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने ज़ोहरान ममदानी ने अमीरों पर टैक्स लगाने का किया वादा
न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने ज़ोहरान ममदानी ने अपने उद्घाटन भाषण में अमीरों पर टैक्स लगाने का वादा किया है। ममदानी ने कहा, "मैं एक लोकतांत्रिक समाजवादी के रूप में निर्वाचित हुआ हूं और मैं एक लोकतांत्रिक समाजवादी के रूप में शासन करूंगा। कट्टरपंथी करार दिए जाने के डर से मैं अपने सिद्धांतों का त्याग नहीं करूंगा।"