न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा- भारत की सरकारी कंपनी ने रूस को बेची गुप्त टेक्नोलॉजी; भारत ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने दावा किया है कि भारत की सरकारी कंपनी हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने प्रतिबंधित रूसी कंपनी को संवेदनशील टेक्नोलॉजी सौंपी जिस पर यूके और यूरोपीय संघ ने बैन लगा रखा है। भारत सरकार ने इस पर कहा, "यह रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है...इसमें पॉलिटिकल नैरेटिव के अनुसार मुद्दों...को गढ़ने की कोशिश की गई है।"