न्यूयॉर्क में 3 मंजिला इमारत गिरी, 8 की मौत; कई बच्चे घायल

न्यूयॉर्क (यूएस) के फ्लैटबुश इलाके में गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक 3 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हुए, जिनमें 7 बच्चे शामिल हैं। बचाव के लिए 69 यूनिट और 250 दमकलकर्मी तैनात हैं। मलबे में अभी भी लोगों की तलाश जारी है।