न्यूयॉर्क में शेफ विकास खन्ना के रेस्टोरेंट पहुंचे जेफ बेज़ोस; इसे 'तीर्थयात्रा जैसा' बताया
एमेज़ॉन के फाउंडर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेज़ोस ने शेफ विकास खन्ना के न्यूयॉर्क स्थित रेस्टोरेंट 'बंगलो' का दौरा किया है। खन्ना ने X पर उनके संग तस्वीर शेयर कर लिखा, "जब जेफ बेज़ोस ने कहा कि 'बंगलो' की यात्रा एक तीर्थयात्रा की तरह है तो इसने मेरे दिल को खुशी और गर्व से भर दिया।"