न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र हुए चोटिल, शूट के दौरान गिरने से कंधा हुआ डिस्लोकेट
न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र एक ऐड शूट में डाइविंग कैच लेने के दौरान चोटिल हो गए और उनका शोल्डर डिस्लोकेट हो गया है। न्यूज़ीलैंड के परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने बताया कि शूटिंग के दौरान कैच लेने की कोशिश में रचिन सेफ्टी मैट पर गिर गए। ऐसे में वह भारत के खिलाफ टी20I सीरीज़ से बाहर हो सकते हैं।