नियमों का उल्लंघन करने पर RBI ने IDFC फर्स्ट बैंक पर लगाया ₹38 लाख का जुर्माना
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने केवाईसी के नियमों के उल्लंघन पर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक पर ₹38.60 लाख का जुर्माना लगाया है। बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने आंतरिक समीक्षा की है और अपनी केवाईसी प्रक्रियाओं को मज़बूत करने के लिए सुधारात्मक उपायों को लागू किया है। आरबीआई ने पंजाब नैशनल बैंक पर ₹29.6 लाख का जुर्माना लगाया है।