वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट 2025 का भाषण 77-मिनट तक चला जो पूर्ण बजट में समय के लिहाज़ से सबसे छोटा भाषण है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 2020 का बजट भाषण सबसे लंबा था जो तकरीबन 2 घंटे और 42 मिनट तक चला था। हालांकि, 2024 में अंतरिम बजट में उनके भाषण की अवधि 56 मिनट थी।