inshorts

निर्मला सीतारमण ने बजट 2027-28 के लिए अर्थशास्त्रियों के साथ की पहली बैठक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नई दिल्ली में आगामी बजट 2027-28 को लेकर प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ पहली बैठक की। इसमें आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में अर्थव्यवस्था की स्थिति, विकास और नीतिगत प्राथमिकताओं पर सुझाव लिए गए।