नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति ने जाति जनगणना में शामिल होने से किया इनकार, बताई ये वजह

इन्फोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी व लेखिका सुधा मूर्ति ने कर्नाटक सरकार द्वारा कराए जा रहे सामाजिक और शैक्षणिक सर्वे यानी जाति जनगणना में भाग लेने से इनकार कर दिया है। सुधा मूर्ति ने पत्र लिखकर बताया कि वह और उनके पति पिछड़े समुदाय से नहीं हैं। बकौल सुधा मूर्ति, यह सर्वे उनके काम का नहीं है।