नॉर्वे में क्रिसमस पर 'चुड़ैलों' से बचाने के लिए झाड़ूओं को छिपाने की है परंपरा

नॉर्वे में क्रिसमस पर घरों में एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। इस दिन क्रिसमस ईव पर लोग सोने से पहले अपने घर से सभी झाड़ूओं को छिपा देते हैं। लोगों का मानना है कि झाड़ू ना छिपाने से चुड़ैलें और शरारती आत्माएं उन्हें चुराकर ले जाती हैं। झाड़ू छिपाने से बुरी आत्माएं घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं।