निर्वासित पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद को रूस में दिया गया ज़हर

सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि निर्वासित पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद को रूस में ज़हर दिया गया है। मानवाधिकार समूह ने सूत्र के हवाले से बताया कि हत्या के प्रयास का मकसद 'रूसी सरकार को शर्मिंदा करना और उसपर इसमें मिलीभगत का आरोप लगाना' था। इस साल जनवरी में इसी तरह का प्रयास किया गया था।