inshorts

निर्वासित प्रवासियों से भरे अमेरिकी सैन्य विमान को मेक्सिको ने उतरने की नहीं दी अनुमति

मेक्सिको ने अमेरिका से निर्वासित किए गए प्रवासियों को लाने वाले एक सैन्य विमान को उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक अमेरिकी और मैक्सिकन अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को ग्वाटेमाला के लिए दो फ्लाइट रवाना हुईं लेकिन मेक्सिको जाने वाली तीसरी फ्लाइट मैक्सिको से अनुमति न मिलने पर उड़ान नहीं भर पाई।