inshorts

नीरज चोपड़ा की शादी में रिज़ॉर्ट के CCTV कैमरों पर चिपकाए गए थे टेप: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर की शादी हिमाचल प्रदेश के जिस रिज़ॉर्ट में हुई थी वहां के सीसीटीवी कैमरों पर टेप चिपका दिए गए थे। इसके पहले खबरें आई थीं कि शादी में शामिल मेहमानों और रिज़ॉर्ट के स्टाफ के मोबाइल फोन जमा करा लिए गए थे।