inshorts

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियन का खिताब खोने के बाद जारी किया पहला बयान

दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने विश्व चैंपियन का खिताब खोने के बाद X पर लिखा है, "सोचा नहीं था कि...मेरा सीज़न इस तरह खत्म होगा...सचिन के लिए मैं बेहद खुश हूं...जो मेडल पाने के करीब पहुंचे।" नीरज टॉप-6 में जगह नहीं बना पाए थे और जबकि सचिन यादव इस मुकाबले में चौथे स्थान पर थे।