2 बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी व पूर्व टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर ने गुरुवार को हरियाणा के करनाल में अपना ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई मशहूर हस्तियां रिसेप्शन में शामिल हुईं। गौरतलब है, नीरज और हिमानी ने इस साल जनवरी में हिमाचल प्रदेश में शादी की थी।