inshorts

नीरज चोपड़ा को पहचानता नहीं था उनकी शादी कराने वाला पंडित

गुपचुप तरीके से हुई ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की शादी के लिए ऐसा पंडित ढूंढा गया था जो उन्हें पहचानता न हो। नीरज के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने 'दैनिक भास्कर' को बताया कि इसके लिए पंडित ढूंढते समय सभी को नीरज की फोटो दिखाई गई थी। जिस पंडित ने शादी कराई उसके पास की-पैड वाला मोबाइल था।