नाले की दीवार टूटने से यूपी की सोसायटी के बेसमेंट में भरा पानी, लोगों ने जाम की सड़क
गाज़ियाबाद (यूपी) में नाले की दीवार टूटने से एक सोसायटी के बेसमेंट में पानी भर गया जिसे लेकर वहां रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इससे गुस्साए निवासियों ने सड़क जाम कर हंगामा भी किया है। एडीएम (सिटी) गंभीर सिंह ने बताया, "पूरी टीम पानी निकालने के काम में लगी है...इसमें कुछ समय लगेगा।"