नीले ड्रम वाले हत्याकांड की प्रेग्नेंट आरोपी मुस्कान की डिलीवरी के समय का हुआ खुलासा

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम वाले हत्याकांड की प्रेग्नेंट आरोपी मुस्कान की डिलीवरी जल्द ही हो सकती है। मेरठ जेल के अधिकारी वीरेश राज शर्मा ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मुस्कान के बच्चे का जन्म हो सकता है। गौरतलब है कि मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी।