अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने हाथ पर दिखे नीले निशान को लेकर प्रतिक्रिया दी है। बकौल ट्रंप, वह डॉक्टर के सुझाव से अधिक मात्रा में एस्पिरिन ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "एस्पिरिन खून को पतला करने के लिए अच्छी होती है...मैं नहीं चाहता कि गाढ़ा खून मेरे दिल से बहे।" 79-वर्षीय ट्रंप अमेरिका के दूसरे सबसे उम्रदराज़ राष्ट्रपति हैं।