नाले में डूबने के बाद 2 घंटे तक कार पर चढ़कर मदद मांगता रहा इंजीनियर, देखते रहे असहाय पिता
नोएडा सेक्टर 150 में कमर्शियल प्रोजेक्ट के लिए खोदे गए 70-फीट गहरे गड्ढे में 27-वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार देर रात गिर पड़ी और डूबने से पहले वह 2-घंटे तक कार की छत पर चढ़कर मदद मांगते रहे। युवराज कहता रहा, "कोई बचा लो।" युवराज के कॉल करने के बाद पिता असहाय होकर बेटे की चीख सुनते रहे।