बिहार में कुत्ते को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाइक, 3 दोस्तों की हुई मौत
नालंदा (बिहार) में एक बाइक पर सवार 5 दोस्त अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में 19 वर्षीय गौतम और 15 वर्षीय अभिमन्यु समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अभिमन्यु का 13 वर्षीय सगा भाई अनीश भी शामिल है। दो अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं।