नीलगाय ने यूपी में कई बार हमला कर सींग से फाड़ दिया महिला का पेट, हुई मौत

देवरिया (उत्तर प्रदेश) में नीलगाय के हमले से एक 60-वर्षीय महिला की मौत हो गई है। ग्रामीणों में अनुसार, नीलगाय ने कई बार हमला कर सींग से महिला का पेट फाड़ दिया था। बकौल रिपोर्ट्स, गंभीर रूप से घायल हुई महिला को परिवार के लोग गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।