पहलगाम हमले में मरने वाले नेवी अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल के 'मुसलमानों और कश्मीरियों से नफरत न करें' बयान को लेकर उन पर ऑनलाइन कई भद्दे कमेंट किए गए हैं। लेखिका-ऐक्टिविस्ट गुरमेहर कौर ने कहा, "राइट-विंग इकोसिस्टम हिमांशी नरवाल का मज़ाक बना रहा है...यह नीचतापूर्ण है।" कई अन्य लोगों ने भी हिमांशी का समर्थन किया है।