निवेश के लिए फ्लैट खरीदना है पैसे की बर्बादी, 3 काम के लिए खरीद सकते हैं: फिनफ्लुएंसर
फिनफ्लुएंसर अक्षत श्रीवास्तव ने कहा है कि भारत में निवेश के तौर पर फ्लैट खरीदना पैसे की बर्बादी है जिससे निवेशक नहीं बल्कि सिर्फ बिल्डर और अमीर बनता है। उन्होंने कहा, "लोगों को 3 कामों के लिए फ्लैट खरीदना चाहिए। वहां रहने के लिए या वहां एयरबीएनबी जैसा बिज़नेस शुरू करने के लिए या ज़रूरत के समय बेचने के लिए।"