निवेश पर अच्छा रिटर्न दे रहा है भारत: FII की बिकवाली को लेकर निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली पर कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की मज़बूती के चलते यहां निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अच्छा रिटर्न मिलने पर विदेशी और रिटेल निवेशक मुनाफावसूली भी कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाज़ार में लगातार बिकवाली देखी जा रही है।