निवेश से जुड़े अपने फेक वीडियो पर सुधा मूर्ति ने किया आगाह, कहा- इन्वेस्टमेंट की बात नहीं करती
राज्यसभा सदस्य-लेखिका सुधा मूर्ति ने लोगों को उनके नाम, पहचान और आवाज़ का दुरुपयोग करके बनाए जा रहे निवेश से जुड़े कई फर्ज़ी वीडियो को लेकर आगाह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे ठगी करने वाले ऐसे वीडियो 'डीपफेक' हैं जिनका उनसे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, "मैं इन्वेस्टमेंट की बात नहीं करती।"