निवेशकों की मौज! Godfrey, ONGC समेत 31 कंपनियां दे रहीं डिविडेंड

शेयर बाज़ार में 10 नवंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 31 कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करेंगे। इनमें ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड, अजंता फार्मा, गॉडफ्रे फिलिप्स, जेएम फाइनेंशियल, चंबल फर्टिलाइज़र्स ऐंड केमिकल्स, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ऐंड इंजीनियर्स और पावर ग्रिड जैसी कंपनियां शामिल हैं। प्रेमको ग्लोबल 14 नवंबर को ₹36 का स्पेशल डिविडेंड देगी।