निवेशकों की लगी लॉटरी, SGB की 2019-20 सीरीज़-VIII पर मिलेगा 257% का रिटर्न
RBI ने SGB 2019-20 सीरीज़-VIII के लिए प्री-मैच्योर रिडेम्प्शन प्राइस ₹14,170 प्रति यूनिट तय किया है। सदस्यता अवधि के दौरान बॉन्ड का इश्यू प्राइस ₹4,016/ग्राम था जबकि ऑनलाइन (डिजिटल) खरीद पर ₹50 की छूट के बाद यह ₹3,966 प्रति ग्राम था। 21 जुलाई को मैच्योर हो रही इस सीरीज़ के निवेशकों को करीब 257% का रिटर्न मिलने की उम्मीद है।