नैशनल कॉन्फ्रेंस ने की पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के लिए नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग
नैशनल कॉन्फ्रेंस ने शनिवार को पैगंबर मोहम्मद के बारे में महंत नरसिंहानंद की आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा की और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। नैशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने कहा, "उन्होंने भारत और दुनिया भर में मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।" गौरतलब है, मामले में गाज़ियाबाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।