नैशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी ने असोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकाली भर्ती
राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (एनएसकेटीयू), तिरुपति ने असोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट nsktu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 12 पदों को भरा जाएगा।