नैशनल हाईवे पर बार-बार हादसे होने पर अब ठेकेदारों पर लगेगा जुर्माना

सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नया नियम लागू किया है। अब अगर किसी नैशनल हाईवे के 500 मीटर के दायरे में एक साल में एक से अधिक हादसे होते हैं तो ठेकेदार पर ₹25 लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। अगले वर्ष फिर हादसा होने पर यह जुर्माना बढ़कर ₹50 लाख हो जाएगा।