नासा के यूरोपा क्लिपर मिशन ने अंतरिक्ष में सितारों की नई तस्वीरें ली हैं जिसे नासा ने शेयर किया है। 4 दिसंबर को खींची गईं इन तस्वीरों में 150-300 प्रकाश वर्ष दूर के सितारे दिखे जिसमें कॉर्वस नक्षत्र के 4 चमकीले सितारे भी कैद हुए हैं। इसे बृहस्पति के बर्फीले चंद्रमा यूरोपा का अध्ययन करने के लिए भेजा गया है।