नासा के सबसे बुज़ुर्ग अंतरिक्षयात्री डॉन पेटिट ने अपने 70वें जन्मदिन पर रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 6:20 बजे कज़ाकिस्तान की धरती पर कदम रखा। पृथ्वी पर उतरने पर उनका स्वागत रूसी रिकवरी टीमों के साथ-साथ नासा के चिकित्साकर्मियों ने किया। नासा के मुताबिक, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 220 दिन बिताए और पृथ्वी की 3,520 बार परिक्रमा की।