नासा के जूनो अंतरिक्ष यान पर लगे कैमरे 'जूनोकैम' में बृहस्पति की परिक्रमा करते समय खराबी आ गई थी और कैमरे से खराब गुणवत्ता की तस्वीरें आ रही थीं। इस कैमरे को वैज्ञानिकों ने करीब 6 अरब किलोमीटर दूर से हीट ट्रीटमेंट तकनीक से सफलतापूर्वक रिपेयर किया। इस तकनीक के ज़रिए कैमरे को 25° सेल्सियस तक गर्म किया गया।