नासा ने पहली बार चंद्रमा में इस्तेमाल किया GPS, रचा इतिहास

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और इटली की स्पेस एजेंसी ने चांद पर पहली बार जीपीएस तकनीक का सफल इस्तेमाल कर इतिहास रच दिया है। इस दौरान लूनर जीएनएसएस रिसीवर एक्सपेरीमेंट (एलयूजीआरई) ने जीपीएस सिग्नल प्राप्त कर उनका पता लगाया। इसका मतलब है कि भविष्य में चंद्रमा पर पृथ्वी के ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) सिग्नल का उपयोग किया जा सकेगा।