inshorts

नासा ने बताया, कैसे लें परफेक्ट पावर नैप

नासा के एमीस रिसर्च सेंटर के मुताबिक, छोटा और टारगेटेड पावर नैप थकान और माइक्रोस्लीप से निजात पाने में मदद करता है। बकौल नासा, परफेक्ट पावर नैप केवल 26 मिनट की होती है जिसके लिए दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक का समय आदर्श होता है। इसे अपने शेड्यूल और ब्रेन साइकल से जोड़कर मैक्सिमाइज़ किया जा सकता है।