नासा ने शेयर की लगून नेबुला की तस्वीर, लोगों ने कहा- यह भगवान विष्णु हैं

नासा ने लगून नेबुला की एक तस्वीर शेयर की है और सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी तुलना भगवान विष्णु से की है। नासा ने लिखा, "नेबुला के केंद्र में चमकते न्यूबॉर्न तारों द्वारा तीव्र हवाएं और गैस के उथल-पुथल भरे भंवर तेज़ी से घुमाए जा रहे हैं।" एक यूज़र ने लिखा, "यह भगवान विष्णु जैसे लग रहे हैं।"