नासिक कुंभ मेला स्थल के पास भूजल में मिला कैंसर से जुड़ा ज़हरीला रसायन
नासिक (महाराष्ट्र) के अंबड इलाके में भूजल की एसएएनडीआरपी की जांच के दौरान कैंसर से जुड़े ज़हरीले रसायन हेक्सावैलेंट क्रोमियम का स्तर तय सीमा से 1,000 गुना से भी अधिक पाया गया है। एसएएनडीआरपी ने दूषित पानी के गोदावरी नदी तक पहुंचने की आशंका जताई है जिससे आगामी कुंभ मेले के घाटों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।