नौसिखिया चालक ने 100 की स्पीड से 5 स्कूली छात्राओं पर यूपी में चढ़ाई कार

मुरादाबाद (यूपी) में शुक्रवार दोपहर को एक लड़के ने करीब 100 की स्पीड में 12वीं कक्षा की 5 छात्राओं पर कार चढ़ा दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि घायल छात्राओं का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़का कार चलाना सीख रहा था जिससे पूछताछ की जा रही है।